फर्राटे से लाइन तोड़कर घुसी राखी, खड़ी रही गई सोनिया

rakhi birla
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी खुद को आम आदमी मानती है। लेकिन उनकी चाल-चलने से लगता नहीं है कि वो आम है। आम आदमी पार्टी के खास नेताओं को वोट डालने के लिए लाइन में लगना बर्दाश्त नहीं होता, तभी तो आप की उम्मीदवार राखी बिड़लान वोट डालने के लिए वोटिंग लाइन तोड़कर पहले वोट डालने पहुंच गई।

दरअसल मंगलपुरी पोलिंग बूथ पर जब राखी पहुंचीं तो लंबी लाइन देखकर वो पहले ही वोट डालने पहुंच गई जिससे वहां मौजूद वोटरों ने इसका विरोध किया। हालांकि राखी ने इससे इनकार किया है उनके मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहले जाने के लिए कहा था।

पढ़ें: पब्लिसिटी के लिए केजरीवाल करवा रहे हैं खुद पर हमले

वहीं दूसरी ओर वोट डालने पहुंची यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार किया। सोनिया वोटिंग कतार में खड़ी रहीं और अपनी बारी का इंतजार करती रही। जबकि हाल में राजनीति में प्रवेश करने वाली राखी बिड़ला को लाइन में खड़ा रहना गवारा नहीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता राजकुमार चौहान को हराने वाली राखी बिड़लान केजरीवाल की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। वो उत्तर-पश्चिम दिल्ली से आप की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+