विपक्ष के लोग गंजों को कंघी बेंच सकते हैं: राहुल गांधी

Rahul Gandhi speech in AICC
नई दिल्‍ली। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां याद दिलाई और विपक्ष पर भी जमकर बरसे। देखें- उनके भाषण के अंश-

- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पद के बारे में कहा कि आज हर जगह इस बारे में चर्चा हो रही है, चाहे अखबार हों या टीवी। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत के संविधान में लिखा है कि प्रधानमंत्री को मेंमर आफ पार्लियामेंट चुनते है। मैं आपके लिए चुनाव लड़ूगा और जो भी काम मुझे देंगे, करूंगा, लेकिन हम संविधान के अनुसार काम करेंगे।

- हमारी पार्टी की सोंच हजारों साल पुरानी है, यह सोंच महान अशोक में थी, गुरूनानक में थी, अकबर में थी, आप भारत का इतिहास देखिए, आपको यह सोंच दिखाई देगी।

- राहुल गांधी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों की मार्केटिंग इतनी अच्‍छी है कि ये गंजों को भी कंघी बेंच देते है। अब जो आये हैं वो गंजों को 'हेयर कटिंग' दे रहे हैं।

- राहुल ने कहा कि चाहे बैंकों का राष्‍ट्रीयकरण हो या मनरेगा हो। हमने ही आम आदमी को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाये।

- हम सूचना का अधिकार कानून लेकर आये, तब हम पर ऐसा करने का दबाव भी नहीं था। हमने आम आदमी को शक्तिशाली बनाया।

- हम‍ पिछले दस सालों में 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लेकर आये हैं। इसके अलावा देश के 70 करोड़ लोग वो हैं, जिनके घर में कोई बीमार हो जाता है तो फिर से ये गरीब हो जाते है। अब हम ऐसे सिस्‍टम को बनाएंगे जिसके गरीबों को शिक्षा मिलेगी। दूसरा हमारा मकसद होगा कि हम गरीबों को घर देंगे। हम आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काम करेंगे।

- मैं चाहता हूं कि एक दिन ऐसा आए जब एआईसीसी की मीट में आधा हाल महिलाओं से भरा हो। जितने भी कांग्रेस शासित राज्‍य हैं उनमें आधे राज्‍यों में महिला मुख्‍यमंत्री होगी। मैं महिलाओं से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी आपको महत्‍व देगी। आपकी इज्‍जत करेगी।

- हमे अगले तीन महीनें में संसद में छह बिल पास करवाने हैं, हम पूरा जोर लगा देंगे। हमारे विपक्ष में बैठे लोग ये बिल पास नहीं होने देना चाहते है लेकिन हम देश के लिए ऐसा करेंगे।

- राहुल ने प्रधानमंत्री से कहा कि अब 9 सिलेंडर में बात नहीं बनती, हमें 12 सिलेंडर चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+