दिल्ली में सफाईकर्मियों से मिले राहुल
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब कंग्रेस की बिगड़ी हुई साख को सुधारने में तुले हुए हैं। राहुल इसी वजह से वो हर छोटी-बड़ी घटनाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इन दिनों राहुल दिल्ली में सफाईकर्मियों के हमदर्द बनें हुए हैं। राहुल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफाईकर्मियों से मिले, जो अपने वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के कारण प्रदर्शन कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों से राहुल ने कहा, "हम आपकी मांगें पूरी कराएंगे। यह सफाईकर्मियों के लिए केवल भाषण नहीं है, बल्कि इस देश के कमजोर, गरीब तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को दिया जाने वाला आश्वासन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications