दिल्ली चुनावः इन मुद्दों पर वोट दे रही है दिल्ली
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली के 1.33 करोड़ से ज़्यादा मतदाता 673 उम्मीदवारों की क़िस्मत का फ़ैसला कर रहे हैं। इसका फैसला तो 10 फरवरी को ही हो पाएगा कि किसके जिम्मे कितनी सीटें आती है और कौन सरकार बनाता है। लेकिन फैसले से पहले आपको बता दें कि दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में किन मुद्दों पर अपना वोट अपनी पार्टियों को दिया है। दिल्ली की जनता का मुख्य मुद्दे क्या हैं और किस पार्टी का उस पर क्या कहना है।
बिजली
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के नब्ज को पकड़ते हुए कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो दिल्ली में बिजली की कीमत आधी कर देंगे। जबकि भाजपा ने कहा है कि अगर उसकी सरकार बनती है तो बिजली सस्ती की जाएगी।
पानी
आप ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो एक बार फिर से 20,000 लीटर पानी दिल्ली की जनता को मुफ्त देंगे। वहीं भाजपा ने हर घर को पानी पहुंचाने की बात कही है।
महिला सुरक्षा
दिल्ली देश की सबसे असुरक्षित जगहों में गिनी जाती है। राजधानी होने के बावजूद यहां महिलाएं महफूज नहींं हैं ऐसे में राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए इस मुद्दे को बड़ी तव्वजों की है। आम आदमी पार्टी ने 15000 सीसीटीवी लगाने की बात कही है तो वहीं बसों में होमगार्ड तैनात करने का वादा किया है। आप के मुकाबले भाजपा ने कहा है कि महिला सुरक्षा पार्टी की प्राथमिकता में है।
अवैध कॉलोनी
चुनाव जीतने पर आप ने दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को वैध करने का वादा किया है तो वहीं भाजपा ने झुग्गी के बदले पक्के मकान देने का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा भी राजनीतिक पार्टियां दिल्लीवालों के मुद्दों को अपना हथियार बनाने में पीछे नहीं हटी है। देकने वाली बात ये होगी कि अब जनता किसके भरोसे पर भरोसा करती है।