दिल्‍ली की 'कोठा क्‍वीन' गिरफ्तार, जिस्‍मफरोशी से रोज होती थी 10 लाख की कमाई

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने जिस्‍मफरोशी के धंधे से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस रैकेट की सरगना और ''कोठा क्‍वीन'' के नाम से मशहूर सायरा बानो व उसके पति अफाक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 Prostitution racket busted, GB Road's kotha queen, husband held

इस गिरोह पर 5 हजार से ज्‍यादा लड़कियों को जिस्‍मफरोशी के धंधे में धकेलने का आरोप है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मकोका के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है ताकि रैकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके।

क्‍यों कहलाती है कोठा क्‍वीन

देह व्‍यापार में सायरा बानो को ''कोठा क्‍वीन'' इसलिए कहा जाता है क्‍योंकि दिल्‍ली की बदनाम गली जीबी रोड पर उसके 4 कोठे चलते हैं। साल 1999 में सायरा और उसका पति अफाक ने लड़कियों की सप्लाई कर एक कोठा शुरू किया था। जिस्‍म की काली कमाई से आज उसने 4 कोठे बना लिए थे।

अबतक 100 करोड़ से भी ज्यादा की कर चुके हैं कमाई

पुलिस ने दावा किया है कि सायरा और अफाक ने सालों से लड़कियों का सौदा कर रहे थे। ये दोनो 20 से 50 हजार रुपए में गरीब लड़कियों को खरीदकर 2 से 5 लाख रुपए में उनका सौदा कर देते हैं। पुलिस को अंदाजा है कि ये दोनो अबतक लगभग 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुके हैं।

10 लाख तक थी रोजाना की कमाई

पुलिस ने बताया है कि 45 साल की सायरा और 50 साल के अफाक की रोज की कमाई 10 लाख थी। उनकी डायरी में 10 लाख रुपये प्रतिदिन की एंट्री मिली है।

अलग-अलग शहरों में है फॉर्महाउस

छानबीन के दौरान पुलिस को सायरा और अफाक के कई फॉर्महाउस के बारे में पता चला है। इतना ही नहीं पुलिस ने इनके पास कई लग्‍जरी गाड़िया भी बरामद की है जिनमें फॉरच्युनर और ऑडी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक साउथ दिल्ली के शाहीन बाग में सायरा कर घर है और जैतपुर में फार्महाउस। बेंगलुरु में भी उनका एक फार्महाउस है। पुलिस ने बताया कि इनके बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+