दिल्लीवालों को लगेगा झटका, फिर बढ़ सकती हैं बिजली दरें
नयी दिल्ली। दिल्ली में रहने वालों के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। दिल्लीवालों को जल्द ही बिजली का झटका लग सकता है। ये फैसला जुलाई में होना है। जिसके बाद बिजली की दरों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की जा सकती है।

पिछले सप्ताह अधिभार में 6 फीसदी की वृद्धि के बाद अब दिल्ली बिजली नियामक आयोग अब साल 2015-16 में बिजली की संशोधित दरों में संशोधन करने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बिजली की दरें एक बार फिर से बढ़नी तय है।
हलांकि ये झटका लगने में थोड़ा वक्त बाकी है, क्योंकि नई दरों के लिए अब तक डीईआरसी ने जनता से आपत्ति और सुझाव से संबंधित तिथि भी निर्धारित नहीं किया है। ऐसे में आपके लिए थोड़ी राहत की खबर ये है कि इस बार नई दरों को लागू करने में कुछ देरी हो सकती है।
गौरतलब है कि डीईआरसी पिछले सप्ताह बिजली की दरों में अधिभार के तौर पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। हालांकि डीईआरसी के इस फैसले के बाद दिल्ली सरकार ने सख्त नाराजगी भी जताई थी।











Click it and Unblock the Notifications