दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, देर रात पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

नई दिल्ली, 23 मार्च। देश की राजधानी में आतंकी हमले के अलर्ट के बाद पुलिस ने सतर्कता को बढ़ा दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस को इनपुट मिला है कि दिल्ली में संभावित आतंकी हमला हो सकता है, जिसके बाद नई दिल्ली में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है। हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस ने देर रात को गश्त किया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारी के अनुसार यूपी पुलिस को आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान की ओर से एक धमकीभरा ई मेल प्राप्त हुआ है। जिसे यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस को फॉरवर्ड किया है। इस ई मेल के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में गश्त को बढ़ा दिया है।

delhi

कई न्यूज चैनल को भी अज्ञात व्यक्ति की ओर से इस तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि यह ईमेल किसने भेजा है। वहीं सरोजनी नगर के प्रेसिडेंट अशोक रंधावा ने सभी दुकानदारों से सतर्क रहने को कहा है। साथ ही दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले 2008 में भी इस तरह के कई ईमेल सामने आए थे जिसके बाद दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट हुए थे।

सरोजनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर मार्केट बंद रहेगी। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस को निर्देश मिला है कि मार्केट को बंद रखा जाए और कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वहीं दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि बाजार को बंद करने का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। हम वहां गश्त करने के लिए गए थे ना कि बाजार को बंद कराने। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस उस व्यक्ति को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है जिसने यह ई मेल भेजा है, साथ ही मेल में किए गए दावे की भी पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+