बिजी शड्यूल के चलते केजरीवाल के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। बकौल सिसोदिया, मोदी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर खुश होते, लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा, क्योंकि पहले से ही कार्यक्रम निर्धारित हैं।
सिसोदिया ने गुरुवार को केजरीवाल के साथ प्रधानमंत्री मोदी से 7, रेसकोर्स रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी। केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को रामलीला मैदान में शपथ लेने वाले हैं। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications