सरकार बनने पर 24 घंटे में मिलेगा मुफ्त पानी: केजरीवाल

'आप' को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें मिली थी, जिसके बाद सरकार बनाने के लिए जरूरी आठ और सीटों को पूरा करने के लिए कांग्रेस ने समर्थन दिया। अब दिल्ली में सरकार बनना तय है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बनेंगे, मंत्री पद को लेकर विनोद कुमार बिन्नी से उनके मतभेद समाप्त को गये हैं, उनका कहना है कि यह मीडिया द्वारा लगाई जा रही अटकलें हैं।
हालांकि केजरीवाल ने 15 दिन में जनलोकपाल आ पाने से इनकार किया है और कहा कि इसमें केंद्र की सहमति की जरूरत होगी।
अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ किस दिन लेंगे?












Click it and Unblock the Notifications