जमानत पर बाहर यति नरसिंहानंद ने फिर उगला जहर, बोले- हिंदुओं मर्द बनो, उठाओ हथियार, FIR दर्ज

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। हरिद्वार हेट स्पीच मामले में जमानत पर जेल से बाहर यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर से भड़काऊ भाषण देते हिंदुओं से हथियार उठाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश में मुस्लिम प्रधानमंत्री बनता है तो उनपर धर्म परिवर्तन और हिंसा का खतरा बढ़ेगा। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि यदि नरसिंहानंद को इस कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं थी। यह कार्यक्रम दिल्ली के बुराड़ी मैदान में हुआ। इस दौरान नरसिंहानंद ने कहा कि हिंदुओं को अपने अस्तित्व को बचाने के लिए हथियार उठाना चाहिए।

yati

मुस्लिम प्रधानमंत्री बना तो..

नरसिंहानंद ने कहा कि अगर कोई मुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बनता है तो अगले 20 सालों में देश की 50 फीसदी आबादी मुस्लिम धर्म में परिवर्तित हो जाएगी। इस कार्यक्रम में तकरीबन 200 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सेव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक प्रीत सिंह ने किया था। बता दें कि प्रीत सिंह ने पिछले साल भी जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमे मुस्लिमों के खिलाफ नारे लगाए गए थे। उस वक्त दिल्ली पुलिस ने प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था, लेकिन फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। यति नरसिंहानंद की बात करें तो वह डासना देवी के मुख्य पुजारी हैं और हरिद्वार मामले में जमानत पर जेल से बाहर हैं।

40 फीसदी हिंदू मार दिए जाएंगे

बुराड़ी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नरसिंहानंद ने कहा कि अगर देश में मुस्लिम प्रधानमंत्री बनता है तो 40 फीसदी हिंदू मार दिए जाएंगे, अगर आप इसे बदलना चाहते हैं तो मर्द बनो, मर्द बनना क्या है, जो हथियार उठाए। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि हम वीडियो फुटेज की जांच कर रहे हैं, कुछ वीडियो इस कार्यक्रम के सामने आए हैं, इस मामले में कानूनी राय लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरा नरसिंहानंद ने यह भी कहा कि हिंदुओं को और बच्चे पैदा करने चाहिए और उन्हें लड़ना सिखाना चाहिए।

द कश्मीर फाइल्स का जिक्र

नरसिंहानंद ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि हिंदू और मुस्लिम आपस में ना लड़ें तो द कश्मीर फाइल्स फिल्म को देखिए। जिस तरह से कश्मीर के लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था, अपनी बेटियों को छोड़ना पड़ा, संपत्ति को छोड़ा पड़ा, आपको भी ऐसा करना पड़ेगा और समुद्र में बहा दिया जाएगा। आपके पास यही विकल्प है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा था कि भड़काऊ भाषण मामले में यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, इस एफआईआर में यति नरसिंहानंद के अलावा सुरेश चव्हाणके जोकि सुदर्शन न्यूज के एडिटर हैं उनका नाम भी शामिल है।

3 एफआईआर दर्ज

वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की है। पहली एफआईआर बिना पुलिस की इजाजत के कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर दर्ज की गई है, यह एफआईआर कार्यक्रम के आयोजक प्रीत सिंह के खिलाफ दर्ज की गई है। दूसरी एफआईआर कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता को लेकर दर्ज की गई है जबकि तीसरी एफआईआर भड़काऊ भाषण, सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित करने को लेकर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए इजाजत मांगी गई थी, लेकिन इसे इजाजत नहीं दी गई थी बावजूद यह कार्यक्रम बिना इजाजत के किया गया। इस कार्यक्रम में तकरीबन 800 लोगों ने हिस्सा लिया। यति नरसिंहानंद और सुरेश चव्हाणके के खिलाफ मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+