मोदी-मीडिया पर बयान से बुरे फंसे सोमनाथ भारती, मांगा जा रहा है पद से इस्तीफा

बाद में भारती इस बयान से पलट गए और उन्होंने कहा, "मेरा यह मतलब नहीं था। यदि इस टिप्पणी से किसी को चोट पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।" दक्षिणी दिल्ली में युगांडा की कुछ महिलाओं के घरों पर एक उग्र भीड़ के साथ छापा मारने की कार्रवाई का नेतृत्व करने के लिए दिल्ली महिला आयोग ने भारती के खिलाफ सम्मन जारी किया था। केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि कानून मंत्री भविष्य में कुछ भी कहने से पहले विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने चूक की है और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी है।
मैं उन्हें जायज नहीं ठहरा रहा हूं। भविष्य में वे बोलने से पहले सोचेंगे। लेकिन मैं मीडिया से भी कहना चाहूंगा कि वह उनका (भारती) पीछा नहीं करे। भारती के पलटने और केजरीवाल की सफाई देने तक विपक्ष भड़क चुका था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारती के अविलंब इस्तीफे की मांग की। भाजपा नेता हषवर्धन ने कहा कि कानून मंत्री सभी कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं और अब उन्होंने मीडिया का भी अपमान किया है।
उन्होंने कहा, "यह बौद्धिक दिवालियापन का लक्षण है। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।" उधर, मुख्यमंत्री ने भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में कुछ मीडिया घरानों पर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के खिलाफ नकारात्मक प्रचार करने का आरोप लगाया।
छत्रसाल स्टेडियम में संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "हम देश को भ्रष्टों से बचाना चाहते हैं और यदि मीडिया आप को नकारात्मक रूप में प्रचारित करता रहा तो देश को कौन बचाएगा?" भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने भारती के मीडिया संबंधी बयान की निंदा करते हुए केजरीवाल की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "ये बयान आप के असहिष्णु, गलतफहमी और अहंकार वाले असली रंग को दर्शाता है।" कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारती से उन लोगों के नाम जाहिर करने की मांग की जिन्होंने मोदी से पैसे लिए हैं।
उन्होंने कहा, "उन्हें बिना सबूत किसी पर भी ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए।" मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने भारती के बिफरने पर कहा कि यह आप की इच्छाओं नहीं दिखाने के कारण हुआ है। येचुरी ने कहा, "जब मीडिया यह दिखा रही थी कि आप क्या चाहती है तो वह अच्छी थी, लेकिन अब मीडिया खराब हो गई है। कानून मंत्री के समक्ष सही सवाल पूछे गए और उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने की जगह उसका उत्तर देना चाहिए था।" अफ्रीकी महिलाओं की कथित संलिप्तता वाले मादक पदार्थो की तस्करी व देह व्यापार के मामले को लेकर 15 जनवरी की रात भीड़ का नेतृत्व करने को लेकर भारती विवादों में फंसे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications