केजरीवाल ने अलका लांबा को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया: ओपी शर्मा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओपी शर्मा को विधानसभा से अगले दो सत्रों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली विधानसभा की एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पर यह फैसला लिया गया। रिपोर्ट में शर्मा को आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का दोषी माना गया। निलंबन के बाद ओपी शर्मा ने कहा है कि मेरे खिलाफ साजिश हुई है।
ओपी शर्मा ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने साजिश की है और अलका लांबा को हथियार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में विशेषज्ञों से बात करेंगे और निलंबन के फैसले को चुनौती देंगे। शर्मा ने इसके साथ ही अलका लांबा से अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा, अगर मेरे शब्दों से उन्हें ठेस पहुंची है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।
आपको बता दें कि विधानसभा में सदन के दौरान ओपी शर्मा ने अलका लांबा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सदन में शर्मा ने अलका लांबा को धक्का भी मारा था। सदन में नाइट शेल्टर के मुद्दे पर चर्चा के दौरान अलका लांबा ने शर्मा से कहा था कि 'तुम क्या बोल रहे हो..तुम तो नशे का व्यापार करते हो।' इसी के जवाब में ओपी शर्मा ने कहा था- 'तुम तो रातभर घूमती हो।'

विवादों से है अलका है पुराना नाता
अलका लांबा का विवादों से पुराना नाता है। गुवाहाटी पीड़िता की पहचान उजागर करने का मामला हो या फिर अपने पति से अलग होने का।

काफी स्टाइलिश हैं अलका लांबा
अलका काफी स्टाइल लीडर हैं। अलका को लाइम लाइट में रहना काफी पसंद रहा है। अलका ने कॉलेज में काफी स्टेज शो में भी हिस्सा लिया।

अलका पर हुआ था हमला
अगस्त 2015 में ओपी शर्मा ने अलका लांबा को ‘नशे का आदी' बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया था। अलका पर दिल्ली के चांदनी चौक में 'नशा विरोधी अभियान' के दौरान हमला हुआ था।

डीयू से पढ़ी हैं अलका
अलका लांबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई की।

डीयू स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट रह चुकी हैं
कांग्रेस के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई की राजनीति और 1995 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट का चुनाव जीता।

लोकेश कूपर से हुई थी शादी
अलका लांबा ने लोकेश कपूर से शादी की मगर कुछ बरसों बाद दोनों अलग हो गए। अलका का एक बेटा है, जिसका नाम ऋतिक है।












Click it and Unblock the Notifications