नर्सरी एडमिशन: HC ने दिया केजरीवाल को झटका, जारी रहेगा मैनेजमेंट कोटा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की हाईकोर्ट ने करारा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली के गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में एडमिशन के लिए मैनेजमेंट कोटा बनाए रखने का आदेश दिया है।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्विट कर कहा कि न्यायालय के फैसले का सम्मान, लेकिन निजी स्कूलों में एडमिशन और फीस में मनमानी रोककर पारदर्शिता लाने का प्रयास जारी रखेंगे। सिसोदिया ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा, "दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा सुलभ कराना सरकार की जिम्मेदारी है। फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications