दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, राहत की नहीं उम्मीद

summer
नयी दिल्ली। दिल्लीवालों के लिए बुरी खबर हैं। आपको बढ़ते पारे से अबी कोई राहत नहीं मिलने वाली हैं। सूरज की तेज गर्मी ने अभी आपको कोई राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली और मौसम गर्म रहा। दिल्ली में आज तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। राजधानी में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहने के बाद आज पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है।

कल का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला अभी जारी रहेगा। तापमान में गिरावट आने के कोई आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं क्योंकि मौसम विज्ञानियों ने 10 जून तक दिन का तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।

आपके जानकार हैरानी होगी कि कल का 44.7 डिग्री का तापमान पिछले पांच सालों में सर्वाधिक तापमान था। सफदरजंग वेधशाला में दर्ज अधिकतम तापमान को शहर के तापमान का आधिकारिक माप माना जाता है। जबकि पालम इलाके में पारा 46.6 डिग्री पर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+