जानलेवा डेंगू: 4 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 20 के पार
नयी दिल्ली। दिल्ली में डेंगू का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू से मरने वालों की तादात में लगातार बढ़तोरी हो रही है। अस्पतालों में बेड खाली नहीं है तो वहीं सरकार और प्रशासन इसे रोक पाने में नाकामियाब।
जानिए डेंगू कब हो जाता है जानलेवा?

दिल्ली में डेंगू से चार और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। डेंगू के बढ़ते मरीजों के कारण राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है।
ऐसे में डेंगू से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने 48 निजी अस्पतालों में 800 और बिस्तरों की व्यवस्था करने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संकट से निपटने के लिए विपक्षी दलों से सुझाव देने का अनुरोध किया है।
केजरीवाल ने कल पूर्वी दिल्ली में दो अस्पतालों का निरीक्षण किया और डेंगू से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। केजरीवाल ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि उन्होंने 50 सरकारी औषधालयों को सोमवार से बुखार और डेंगू क्लीनिक में बदलने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications