खजाने की खोज, डौंडिया खेड़ा में सोने की खुदाई बंद

एएसआई के अधिकारी एसबी शुक्ल ने खुदाई न कराए जाने का कारण तो नहीं बताया, अलबत्ता उन्होंने कहा कि एएसआई की टीम अपनी तकनीकी कारणों से बुधवार को खुदाई बंद रखेगी। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार को एएसआई खुदाई में प्राप्त वस्तुओं का परीक्षण करेगी।
उल्लेखनीय है कि संत शोभन सरकार के सपने को सच मानकर प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर जीएसआई ने सर्वे किया और इस खजाने की खोज में एएसआई की टीम मंगलवार को पांचवें दिन भी खुदाई का कार्य जारी रखा।
अब तक खजाना तो नहीं मिला, परन्तु 190 सेंटीमीटर की खुदाई में जमीन के नीचे एक प्राचीन दीवार, टूटे मिट्टी के बर्तन और पिलरनुमा हिस्सा मिला है, जिसे पुरातत्व अधिकारी अच्छा संकेत मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications