अगर करते है दिल्ली मेट्रो में सफर तो ये खबर आपके लिए
नयी दिल्ली। अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। डीएमआरसी ने मुसाफिरों के सफर को और सुहाना बनाने के लिए कई सुविधाएं बढ़ाने का ऐलान किया है। इस सुविधाओं के आने के बाद आपको मेट्रो टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना होगा।

दरअसल डीएमआरसी ने मेट्रो के फेज 1 और 2 की टिकट प्रणाली के विस्तार का काम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी थैलेस को सौंपा है। इस सुविधा के तहत अतिरिक्त टिकट मशीनें और एक्सेस गेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस परियोजना में लगभग 100 स्टेशन शामिल होंगे, यहां टिकटों की बिक्री के लिए मानव रहित उपकरण लगाए जाएंगे। डीएमआरसी ने हाल ही में मेट्रो के दो नए स्टेशनों, फरीदाबाद और बादली में नई स्वचालित वेंडिंग मशीनों से काम शुरु किया है। जिसकी वजह से टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से निजात मिल पाया है। अब यहीं पहल मेट्रो फेज 1 और फेज 2 पर लागू करते वाली है।












Click it and Unblock the Notifications