दिल्ली के बिना ही मोदी पहुंचेंगे 7आरसीआर!

इधर बीजेपी की दिल्ली इकाई की लोकसभा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने बताया, ‘पार्टी ने नरेंद्र मोदी की रैली रद्द करने का फैसला किया है जो यहां 7 अप्रैल को रामलीला मैदान में होने वाली थी'. उन्होंने बताया ‘यह निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि मोदी 7 अप्रैल को देश भर में 3डी टेक्नोलॉजी के जरिए भाषण देंगे।' मल्होत्रा ने यह भी कहा कि दिल्ली के निवासी सभी सातों लोकसभा सीटों के 15 स्थानों पर इस टेक्नोलॉजी के जरिए मोदी को देख और सुन सकते हैं। ‘हमने इसके लिए व्यवस्था की है।
गौरतलब है कि दिल्ली में 10 अप्रैल को लोकसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले मोदी की ये रैली काफी अहम मानी जा रही थी। लेकिन मोदी की रैली रद्द होने से जहां कार्यकर्ताओं में मायूसी है तो वहीं मोदी को सुनने और देखने के लिए लालायित दिल्लीवालों में भी निराशा है। हलांकि दिल्ली में भाजपा के सातों उम्मीदवार जनता को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सबसे अहम टक्कर नयी दिल्ली और चांदनी चौक से है।












Click it and Unblock the Notifications