जून महीने के आखिर में होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, 25 मंत्री ले सकते हैं शपथ

मोदी सरकार की कैबिनेट की दूसरी बैठक में ये विचार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकार में शामिल सभी केंद्रीय मंत्रियों को सुशासन पर ध्यान देने, इसे लागू करने और पहले 100 दिनों का एजेंडा लागू करने को कहा है। अब तक की जानकारी के मताबिक कैबिनेट के विस्तार में 25 मंत्री शपथ किए जा सकते हैं, जिनमें कम से कम 5 कैबिनेट और बाकी राज्य मंत्री बनेंगे।
आपको बता दें कि 26 मई को ही नरेंद्र मोदी समेत 45 मंत्रियों ने शपथ ली थी। दरअसल कैबिनेट में दूसरे विस्तार की जरूरत इसलिए पड़ रही है, क्योंकि कई मंत्रियों के पास एक से ज्यादा विभागों हैं तो कई बड़े मंत्रालय के पास राज्य मंत्री नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications