बिना बरसात ही थमीं दिल्ली की रफ्तार: साउथ एक्सटेंशन के पास भारी जाम
साउथ एक्सटेंशन के पास लगा है भारी जाम। अरविंदो मार्ग पर भी ना जाएं।
नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रैफिक जाम तो आम बात हो गई है। बारिश हो तो समस्या और बढ़ जाती है। सुबह और शाम के वक्त सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई पड़ती हैं। ऐसा ही हाल आज दक्षिण दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन के पास देखने को मिल रहा है।

साउथ एक्स. के पास घंटों से लंबा जाम लगा हुआ है। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते वहां सड़क को संकरा कर दिया गया है। वहीं दीवाली की खरीददारी ने समस्या और बढ़ा दी है। हालत ये है कि पिछले कई घंटों से यहां गाड़ियां जस की तस रुकी हुई हैं। वहीं अरविंदो मार्ग का भी बुरा हाल है। वहां भी गाड़ियां सड़कों पर रेंग रही हैं। आपको बता दें कि साउथ एक्स दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल हैं। बड़े-बड़े ब्रैंड के शोरुम यहां है। दीवाली के समय यहां की रौनक देखने लायक होती है।












Click it and Unblock the Notifications