दिल्‍ली नगर चुनाव में मौजूदा पार्षद और रिश्‍तेदारों को नहीं मिलेगा टिकट, अमित शाह जुटे तैयारियों में

बीएमसी, यूपी और उत्‍तराखंड चुनाव जीतने के बाद जीत का चौका मारने के लिए भारतीय जनता पार्टी अब दिल्‍ली नगर चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

नई दिल्‍ली। बीएमसी, यूपी और उत्‍तराखंड चुनाव जीतने के बाद जीत का चौका मारने के लिए भारतीय जनता पार्टी अब दिल्‍ली नगर चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस बात का इशारा भी कर दिया है। दिल्‍ली भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस बावत संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा दिल्‍ली नगर निगम चुनाव 2017 में किसी भी मौजूदा पार्षद को टिकट नहीं देगी। साथ ही मौजूदा पार्षद के रिश्‍तेदारों को भी इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा।

दिल्‍ली नगर चुनाव में मौजूदा पार्षद और रिश्‍तेदारों को नहीं मिलेगा टिकट, अमित शाह जुटे तैयारियों में

आपको बता दें कि खबरें आ रही हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली नगर निगम चुनावों को जीतने के लिए नई रणनीति बनाने पर जोर देना शुरु कर दिया है। अमित शाह इन चुनावों के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

यूपी और उत्‍तराखंड में मिली विशाल जीत के बाद भाजपा ने मौजूदा पार्षदों को टिकट नहीं देने का फैसला कर सभी को चौंका दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कठिन निर्णय पर विरोध किए जाने पर मनोज तिवारी ने कहा कि सबसे विचार विमर्श के बाद ही यह फैसला किया गया है और कोई इसका विरोध नहीं करेगा।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एमसीडी ने दिल्ली को बचा रखा है। इसलिए पार्टी तीनों दिल्‍ली नगर निगमों में हुए चुनावों का लिखित ब्‍यौरा भी दे रही है। उन्होंने इस बात का दावा भी किया कि भाजपा के लोग पद के लिए काम नहीं करते हैं। सभी को नए लोगों के राजनीति में आने का स्वागत करना चाहिए। इस पर पर भी उन्‍होंने जोर दिया कि सभी को योग्यता के अनुसार ही एमसीडी चुनावों में टिकट दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+