न्यू ईयर पार्टी में बिजनेसमैन ने सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल, मौत
न्यू ईयर की पार्टी के दौरान बार के डांस फ्लोर पर एक युवक नशे में इसकदर बेकाबू हो गया कि उसने खुद अपने सिर पर बीयर की बोतल मार ली।
नई दिल्ली। न्यू ईयर की पार्टी के दौरान बार के डांस फ्लोर पर एक युवक नशे में इसकदर बेकाबू हो गया कि उसने खुद अपने सिर पर बीयर की बोतल मार ली। खून से लथपथ उसने कुछ देर तक हंगामा भी काटा लेकिन ज्यादा खून बह जाने से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी दीपक टंडन (30) के रूप में हुई है। दीपक बिजनेसमैन था और न्यू ईयर पार्टी मनाने आया था। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात दीपक अपने दो दोस्तों के साथ हौजखास विलेज स्थित ईएलएफ कैफे एंड बार में डांस कर रहा था।

दीपक ने तबतक तांड़व काटा जबतक वो बेहोश नहीं हो गया। उसके बाद आनन-फानन में दीपक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दीपक के दोस्तों से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि जिस वक्त ऐसा हुआ वो पब से बाहर थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद दीपक के परिजनों को सौंप दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications