सड़क किनारे बोरे को ओढ़कर सो गया युवक, लोग लाश समझने लगे, फिर अचानक...
दिल्ली। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि एक पार्क के बाहर सड़क के किनारे बंद बोरे में एक अज्ञात शख्स की लाश पड़ी है। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तमाम राहगीरों का एक-एक कर के यहां जमावड़ा लग गया और लोगों ने अपने फोन से इस अज्ञात शव की वीडियो बनाने शुरू कर दिया। हर शख्स के चेहरे पर चिंता और दिमाग में सवाल यही रहे थे कि आखिरकार ये अज्ञात शव किसका है ये बोरे बंद डेड बॉडी किसकी है। ये आदमी है या महिला आखिर कौन है, जिसने इस शख्स की हत्या कर बोरे में बंद कर के इस शव को यहां ठिकाने लगाया। हर आदमी को बंद बोरे में लाश की हकीकत जानने की उत्सुकता थी।
Recommended Video

बोरे से निकलकर बोला युवक- नींद खराब कर दी
काफी इंतजार के बात पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू करते हुए इस शख्स के चेहर से बोरा हटाया। फिर जो हुआ उसे देखकर पुलिस ही नहीं वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। इसके बाद अपना मुंह फेरकर चलता बना। दरअसल, जब पुलिस ने इस डेडबॉडी का चेचरा देखने की कोशिश की और बोरे का मुंह खोला तो ये मुर्दा जिंदा हो उठा और नशीली आंखों से बोला 'नींद खराब कर दी'।

नशा करके बोरे के अंदर सो गया था युवक
दिल्ली पुलिस की मानें तो ये शख्स मॉडल टाउन स्लम एरिया में रहता है। शख्स कबाड़ का काम करता है और नशे का आदी है। ये कबाड़ के लिए घर से निकला था। शाम के समय युवक ने नशा किया और पार्क के बाहर इसी बोरे के अंदर घुस कर सो गया। पूरी रात गुजरने के बाद युवक सुबह और फिर दिन निकलने के बाद तक गहरी नींद में सोता रहा। जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें लगा कि यह किसी की डेडबॉडी है, जिसे किसी ने यहां लाकर फेंक दिया है। बता दें, नींद से उठने के बाद युवक बोरे से निकला और अपने रास्ते चलता बना।

'आजकल लोग चैन से सोने भी नहीं देते'
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर अवनीष शरण ने 9 सितंबर की सुबह यह वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आजकल लोग चैन से सोने भी नहीं देते।' यह वीडियो अब तक करीब 14 हजार बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications