सोने में किया डिस्टर्ब इसलिये कर दी 2 साल की बेटी की हत्या
नई दिल्ली। खबर से पहले वनइंडिया की अपील- अगर आपको सोने में कोई डिस्टर्ब करे और आप गुस्सा जाते हैं, तो इस गुस्से पर कंट्रोल करें। खैर उम्मीद है, आप दिल्ली के नरीज़ शेख कभी नहीं बनेंगे। जिस नरीज़ शेख की हम बात कर रहे हैं, उन्हें अपनी नींद इतनी प्यारी थी, कि डिस्टर्ब करने वाली बच्ची को ही मौत के घाट उतार दिया।
पढ़ें- 4 साल से रेप करने वाले पिता का बेटी ने बनाया वीडियो

यह मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके का है जहां 28 वर्षीय नरीज़ शनिवार को घर पहुंचा तो उसकी 2 साल की बेटी सौरइया अपने 9 वर्षीय भाई के संग खेल रही थी। नरीज़ ने खाना खाया और सो गया। थोड़ी ही देर बाद सौरइया रोने लगी। नरीज़ की पत्नी फिरदौस ने उसे चुपाने के बहुत प्रयास किये, लेनिक उसका रोना नहीं बंद हुआ। नींद टूटने पर गुस्साते हुए नज़ीर उठा और उसने 2 साल की मासूम के मुंह और पैरों पर कस के नोंचा। बच्ची और तेज़ रोने लगी।
पढ़ें- 14 कत्ल करने के बाद अपनी बहन से किया रेप
अचानक नरीज़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने बेलन उठाया और बच्ची को पीटना शुरू कर दिया। फिरदौस चीखती रही, लेकिन नरीज़ जरा भी नहीं रुका। और कुछ ही मिनटों में बच्ची खून से लतपत हो गई। बच्ची के भाई ने भाग कर पड़ोसियों को बुलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्ची मर चुकी थी।
पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने सौरइया के भाई और फिरदौस के बयान पर नरीज़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications