दिल्ली मेट्रो का किराया कम करना चाहते हैं नायडू

नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शिवाजी पार्क स्टेशन तक के लिए एयरपोर्ट मेट्रो में 15 मिनट का सफर किया और कहा कि मुझे लगता है कि जल्दी और आराम से पहुंचने की इच्छा रखने वालों को लिए यह यातायात का सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि वो मेट्रो के किराए को कम करने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।
नायडू ने कहा कि हमें अब मेट्रो रेल को वहनीय बनाने के तरीकों के बारे में सोचना है। उन्होंने कहा कि इसे लोकप्रिय बनाना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि एटीएम, फूड कोर्ट, विज्ञापनों के लिए स्थान दिए जाने से डीएमआरसी को राजस्व जुटाने में मदद मिल सकती है और सुविधाओं को लोकप्रिय बनाने से लोग इनका ज्यादा इस्तेमाल शुरू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications