राहुल की दखलअंदाजी से फंस गए शिंदे-चह्वाण, आदर्श घोटाले की जांच मंजूर

 prithviraj Chavan
मुंबई। आदर्श सोसाइटी घोटाला मामले में महाराष्ट्र सरकार ने जांच मंजूर कर दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दखल के बाद महाराष्ट्र सरकार ने जांच रिपोर्ट खारिज कर यू-टर्न ले लिया है। खबर के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने आदर्श घोटाले की जांच रिपोर्ट आंशिक रूप से स्वीकार कर ली है।

माना जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला राहुल गांधी की इस रिपोर्ट पर नाराजगी जताए जाने के बाद ली है। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण समेत कई कांग्रेसी दिग्ग्जों की मुसीबत बढ़नी तय है।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण ने जांच रिपोर्ट को सिरे खारिज करते हुए कहा था कि कैबिनेट में सर्वसम्मपति से फैसला लिया है कि जांच रिपोर्ट को खारिज किया जाए। इस फैसले के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा था कि आदर्श घोटाले की जांच रिपोर्ट को खारिज किए जाने के फैसले पर फिर से विचार किया जाना चाहिए।

राहुल की नाराजगी के बाद सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा था कि वह आदर्श घोटाले की जांच रिपोर्ट खारिज किए जाने के फैसले पर फिर से विचार करेंगे। जिसके बाद आज महाराष्ट्र सरकार ने इस मसले पर अहम फैसला करते हुए जांच मंदूर कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+