'आप' से बहुत कुछ सीखना चाहते है कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने माना कि आप से सीखने के लिए बहुत कुछ है। उनके मुताबिक आम आदमी पार्टी युवा उत्साह से लबरेज है। उनकी रणनीति कांग्रेस और बीजेपी जैसी बड़ी पार्टियों ने बिल्कुल अलग है। मणिशंकर ने माना कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से सीखना चाहिए। मणिशंकर अय्यर ने भाजपा नेता नितिन गडकरी के कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच सौदे संबंधी बयान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि नई राजनीतिक पार्टी से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
दरअसल भाजपा नेता नितिन गडकरी ने अपने एक बयान में दावा किया था कि एक व्यापारी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सौदा कराने में भूमिका निभाई है। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इसके खिलाफ बयानबाजी का दौर शुरु कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications