शोएब इकबाल के कंधे पर टिकी 'आप' की सरकार, बिन्नी ने वापस लिया समर्थन

समर्थन वापसी का ऐलान करते हुए बिन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपने मुद्दों से भटक गई है। चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से जो वादा किया गया था सरकार उसे पूरा करने में नाकाम रही है। इसलिए वो अपना समर्थन वापस ले रहे है। उन्होंने कहा कि अगर आप की सरकार अन्ना के जनलोकपाल बिल को पास करती है तभी वो अपना समर्थन जारी रखेंगे।
बिन्नी के समर्थन वापस लेने के बाद केजरीवाल सरकार पर अभी कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। जेडीयू विधायक शोएब इकबाल ने उन्हें समर्थन जारी रखने का भरोसा दिलाया है। उन के इस भरोसे पर केजरीवाल की सरकार टिकी है। अगर शोएब भी सरकार से समर्थन वापसी की बात करते है तो सरकार खतरे में आ जाएगी। गौरतलब है कि बिन्नी ने बिजली और पानी जैसे मुद्दे पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया था और उन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया थ। उन्होंने 28 जनवरी को केजरीवाल सरकार के खिलाफ कुछ देर के लिए जंतर-मंतर पर धरना भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications