कांवड़ यात्रा के लिए बंद किया गया दिल्ली-हरिद्वार हाईवे

किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मार्ग को 25 जुलाई तक के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है। एनएच 58 पर यात्रायात को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बारे में एसएसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, और हरिद्वार जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गो से जाना होगा।
गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा 13 जुलाई से शुरू होगी और 25 जुलाई को समाप्त होगी। जिले के डीएम केआर शर्मा ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इंटर तक के सभी स्कूलों को भी 25 जुलाई तक बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications