LEFT समर्थित AISA ने जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लहराया परचम
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भले ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने सभी सीटों पर अपना परचम लहरा दिया हो, लेकिन जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में मोदी की लहर नहीं चल पाई। जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठन आइसा का कब्जा बरकरार रहा।

जेएनयू में सबी सीटों पर ईसा का कब्जा रहा।आशुतोष छात्रसंघ के नए अध्यक्ष और अनंत उपाध्यक्ष चुने गए हैं। आज सुबह आए नतीजों के बाद साफ हो गया कि जेएनयू में मोदी की लहर नहीं चल पाई।
हलांकि वोटों की गिनती की शुरुआत में बीजेपी का छात्र संगठन एबीवीपी बढ़त बनाए हुए था, लेकिन जल्द हीपासा पलट गया और बाजी आईसा ने मार ली। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालाय की सभी सीटों पर एबीवीपी की जीत हुई थी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी डीयू में एबीवीपी की जीत पर विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications