दिल्ली विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, पेश नहीं हो सका केजरीवाल का जनलोकपाल बिल

वहीं विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी और 'आप' को समर्थन दे रही कांग्रेस का कहना है कि जब उपराज्यपाल (एलजी) ने बिना उनकी मंजूरी के बिल पेश किए जाने को असंवैधानिक बताते हुए स्पीकर को संदेश भेजा था कि बिल पेश नहीं होने दें, फिर बिल पेश कैसे किया जा सकता है। एलजी की मंजूरी के बिना बिल पेश किया जाना असंवैधानिक है। पार्टियों का कहना है कि बिल पेश किए जाने से पहले नियमत: संदन में वोटिंग होनी चाहिए थी। बिना वोटिंग के बिल पेश करना असंवैधानिक है।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने बिल को विधानसभा में पेश करने की अनुमति दे दी। कांग्रेस ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बिल पेश करने के लिए पहले वोटिंग जरूरी है और आप सरकार वोटिंग से बच रही है, क्योंकि उस प्रक्रिया में उसकी हार तय है। भाजपा के डॉक्टर हर्षवर्धन ने भी कहा कि बगैर लेफ्टिनेंट गवर्नर के आदेश के बिल पेश करना कानून का उल्लंघन है। इससे पहले विधानसभा में उपराज्यपाल नजीब जंग की चिट्ठी को सभी सदस्यों के सामने पढ़ने की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यह मांग स्पीकर के सामने सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवर्धन ने उठाई।












Click it and Unblock the Notifications