इंटरव्यू- सिर चढ़कर बोल रहा विश्वास नगर के विधायक का विश्वास

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। ओम प्रकाश शर्मा निवर्तमान दिल्ली विधानसभा में भाजपा के विधायक हैं विश्वास नगर सीट से। उन्हें भाजपा का तेज-तर्रार नेता माना जाता हैं। वे केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के करीबी माने जाते हैं। उनके पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ जेटली की फोटो रहती है। उनसे आगामी दिल्ली विधानसभा को देखते वनइंडिया ने बात की विभिन्न मसलों पर। पेश हैं उनसे किए गए साक्षात्कार के मुख्य अंश-

Interview with Delhi's Vishwas Nagar MLA Om Prakash Sharma

प्र- आपने अपने विधायक के कार्यकाल में कौन से बड़े कार्य किए?

उत्तर- मुझे इस बात का फख्र है कि मैं अपने क्षेत्र के लिए अनेक प्रोजेक्ट लेकर आया। उनमें इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्लाय के पूर्वी दिल्ली परिसर के निर्माण के लिए 265 करोड़ रुपये स्वीकृत कराना, आनंद विहार बस अड्डे के नवीनीकरण की स्वीकृति, विश्वास नगर में महिला हास्टल के निर्माण की स्वीकृति शामिल हैं।

प्र- आपकी अपने क्षेत्र के चौतरफा विकास के लिए क्या-क्या योजनाएं है?

उत्तर- मेरी अपने इलाके को लेकर कई योजनाएं हैं। सबसे पहली तो यह है कि मैं अपने क्षेत्र को राजधानी का सबसे स्वच्छ विधानसभा क्षेत्र बनाने की ख्वाहिश रखता हूं। इसके अलावा मेरी चाहत है कि अपने क्षेत्र में कई लाइब्रेरी (पुस्तकालय) खुलवाऊं। क्योंकि मुझे लगता है कि आज की जैनरेशन किताबों से दूर हो रही है, पुस्तकालय होंगे तो किताबों से करीबी बढ़ेगी।

प्र- आपके लिहाज से दिल्ली की अब सबसे बड़ी समस्या क्या है?

उत्तर- हमें दिल्ली में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था देनी होगी। हालांकि मेट्रो रेल के आने से हालात सुधरे हैं पर अभी और काम करने की जरूरत है। आम जनता को दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में भारी दिक्कतों का सामना अभी भी करना पड़ता है।

प्र- आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप किन मुद्दों पर लड़ेंगे?

उत्तर- मैंने अपने क्षेत्र में एक साल से भी कम समय में जो काम करके दिखाए हैं, उन्हें आधार बनाकर जनता के बीच फिर से जाने वाला हूं। मैं नेगेटिव कैंपेन से बचूंगा। मुझे लगता है कि मेरे साथ जनता है और मैं फिर विजयी रहूंगा।

प्र- आपके लिहाज से मोदी सरकार की कौन सी सबसे खास बात है?

उत्तर- केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सभी वर्गों के लिए काम करने शुरू किए हैं। गरीबों का बैंक खाता खुलवाने की योजना से लेकर स्वच्छ भारत अभियान को इसी कड़ी में देखा जाना चाहिए। मोदी सरकार के आने के बाद देश के तमाम अहम देशों से संबंध में मजबूत हो रहे हैं।

प्र- मोदी सरकार की सबसे खराब बात क्या लगती है?

उत्तर- मुझे तो नहीं लगता कि अभी मोदी सरकार की कोई कमी निकाल सकता है। नरेंद्र भाई देश के चौतरफा विकास के लिए गंभीर हैं।

प्र- आप विपक्षी दलों में कौन सी खास बात देखते हैं?

उत्तर- मैं मानता हूं कि विपक्ष को नेगेटिव मानसिकता के साथ काम नहीं करना चाहिए। विपक्ष जिस तरह से संसद के कामकाज को रोक रहा है, वह शर्मनाक है।

प्र- आपके लिहाज से आपकी पार्टी में किस तरह के बदलाव होने चाहिए?

उत्तर- मैं मानता हूं कि हमें लगातार अपने को जनता के साथ जोड़कर रखना होगा। जनता से संवाद करते रहना होगा ताकि हमें उनके सुख-दुख का पता चलता रहे।

प्र- दिल्ली को लेकर आपकी कोई खास योजना या सोच, जिससे इसमें सुधार हो?

उत्तर- दिल्ली की आबादी बढ़ती जा रही है। इस बात को देखते हुए हमें दिल्ली में पानी और बिजली की व्यवस्था को और बेहतर बनाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+