बीच के लोग अन्ना से बात नहीं करने देते: केजरीवाल

अन्ना हजारे ने आंदोलन के दौरान जुटाई गई राशि के गलत इस्तेमाल की आशंका जाहिर करते हुए अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी है तो इस मसले का हल ढ़ूढ़ने अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगी कुमार विश्वास को अन्ना से मिलने राणेगण सिद्दी भेज दिया। केजरीवाल ने अन्ना के करीबियों पर आरोप लगाया कि वो उनकी अन्ना से बात नहीं होने देते। उन्होंने कहा कि उनके करीबी मेरी अन्ना से बात नहीं करवा रहे है।
फंड के मुद्दे पर उटे इस बवाल पर केजरीवाल ने कहा कि अन्ना चाहे तो इस पूरे मामले की जांच करा लें। उन्होंने कहा कि अगर जनलोकपाल आंदोलन के हिसाब में कोई हेरा-फेरी हुई या फिर आंदोलन के चंदे का पार्टी के लिए इस्तेमाल हुआ, तो वो दिल्ली विधानसभा चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications