Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में पहली बार : 1 परिवार के 4 सदस्य IPS ऑफिसर, पिता, बेटा-बेटी व दामाद सबने पास की UPSC परीक्षा

नई दिल्ली, 10 जून। किसी अफसर के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि बच्चे भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर कामयाबी के शिखर को छू लें। ऐसा आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक गांव अमुदला लंका में हुआ है। यहां के एम विष्णु वर्धन राव का परिवार पुलिस अफसरों वाला है।

Recommended Video

    देश में पहली बार : 1 परिवार के 4 सदस्य IPS ऑफिसर, पिता, बेटा-बेटी व दामाद सबने पास की UPSC परीक्षा
    भारत का IPS अफसरों वाला परिवार

    भारत का IPS अफसरों वाला परिवार

    राव के परिवार में एक नहीं बल्कि चार आईपीएस अफसर हैं, जिनमें खुद एम विष्णु वर्धन राव, इनका बेटा एम हर्षवर्धन, बेटी एम दीपिका और दामाद विक्रांत पाटिल शामिल है। संभवतया यह भारत का पहला परिवार है, जिसमें पिता, बेटा, बेटी व दामाद आईपीएस हैं। चारों ही वर्तमान में​ विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

    तीन राज्यों में कार्यरत हैं यह IPS Officers Family

    तीन राज्यों में कार्यरत हैं यह IPS Officers Family

    ये चारों आईपीएस अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के काबिल अफसरों में शामिल हैं। चारों के पास पुलिस के कामकाज का बेहतरीन अनुभव है। एम विष्ण वर्धन के पास तो PPMDS व PMMS जैसे प्रतिष्ठित पुलिस पदक भी हैं। ये चारों आईपीएस अधिकारी तीन राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं।

     लव मैरिज के बाद बदला कैडर

    लव मैरिज के बाद बदला कैडर

    मीडिया से बातचीत में आईपीएस एम दीपिका बताती हैं कि उन्होंने आईपीएस विक्रांत पाटिल से लव मैरिज की थी। मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले विक्रांत पाटिल को तमिलनाडु कैडर अलॉट हुआ था, मगर शादी के बाद वे भी पत्नी एम दीपिका के कैडर आंध्र प्रदेश में चले आए।

     भाई-बहन ने बिट्स पिलानी से की इंजीनियरिंग

    भाई-बहन ने बिट्स पिलानी से की इंजीनियरिंग

    वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आईपीएस एम दीपिका बताती हैं कि दोनों भाई बहन ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में स्थित बिट्स से इंजीनियरिंग की थी। सबूत आधारित पुलिसिंग में भरोसा रखने वालीं एम दीपिका को आंध्रप्रदेश के कुरनूल में पहली महिला एएसपी के रूप में तैनात होने का भी गर्व प्राप्त हो चुका है।

    IPS एम दीपिका (M Deepika) की जीवनी

    IPS एम दीपिका (M Deepika) की जीवनी

    पूरा नाम- एम दीपिका पाटिल

    जन्म- 27 नवम्बर 1990
    आईपीएस बैच- 2014
    पद- स्पेशल आफिसर, दिशा, डीजीपी कार्यालय, आंध्रप्रदेश
    उपरोक्त पद पर नियुक्ति-25 फरवरी 2020
    शिक्षा-बीई, एमएससी
    होम स्टेट-झारखंड

    IPS एम विष्णु वर्धन राव (M Vishnu Vardhan Rao) की ​जीवनी

    IPS एम विष्णु वर्धन राव (M Vishnu Vardhan Rao) की ​जीवनी

    नाम- एम विष्णु वर्धन राव

    जन्म- 10 सितम्बर 1961
    आईपीएस बैच- 1987
    पद- डीजी, होमगार्ड, रांची झारखंड
    उपरोक्त पद पर नियुक्ति-15 मई 2019
    शिक्षा-बीटेक
    पदक-PPMDS-2014 व PMMS-2008
    होम स्टेट-आंध्रप्रदेश

    IPS एम हर्षवर्धन (M Harsha Vardhan ) की ​जीवनी

    IPS एम हर्षवर्धन (M Harsha Vardhan ) की ​जीवनी

    नाम- एम हर्षवर्धन

    जन्म- 5 जून 1989
    आईपीएस बैच- 2012
    पद- एसपी इटानगर, अरुणाचल प्रदेश
    उपरोक्त पद पर नियुक्ति-7 दिसम्बर 2017
    शिक्षा-बीई
    होम स्टेट-झारखंड

    IPS विक्रांत पाटिल (Vikrant Patil) की ​जीवनी

    IPS विक्रांत पाटिल (Vikrant Patil) की ​जीवनी

    नाम- विक्रांत पाटिल

    जन्म- 12 दिसम्बर 1987
    आईपीएस बैच- 2012
    पद- डीसीपी द्वितीय, विजयवाड़ा सिटी
    उपरोक्त पद पर नियुक्ति-8 अक्टूबर 2019
    शिक्षा-बीई, एमडीपीएम
    होम स्टेट-कर्नाटक

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+