दिल्ली: पटाखों में धमाके से एक की मौत, इलाके में मची अफरातफरी
दिल्ली के नया बाजार इलाके में एक धमाका हुआ जिसमें एक शख्स की जान चली गई। एंटी टेरर विंग और स्पेशल सेल की टीमों ने की जांच। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मांगी मामले की रिपोर्ट।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उस समय सनसनी मच गई जब नया बाजार इलाके में अचानक एक धमाका हो गया। इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका पटाखों से हुआ है।

एंटी टेरर विंग और स्पेशल सेल की टीमें मौके पर
पुरानी दिल्ली के नया बाजार इलाके में मंगलवार सुबह अचानक हुए एक धमाके से दहशत फैल गई है। धमाका इतना बड़ा था कि इससे एक शख्स की जान भी चली गई।
इस बीच एंटी टेरर विंग और स्पेशल सेल की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शुरूआती जांच में पता चला है कि धमाका पटाखों में हुआ है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विरेंद्र चहल के मुताबिक शुरूआती जांच में जो बातें सामने आ रही हैं उससे लग रहा कि धमाका जूट के बैग में रखे पटाखों में हुआ है।
राजधानी के नया बाजार इलाके में धमाके से सनसनी
माना जा रहा है कि बैग में रखे पटाखों में धमाका हुआ जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुरानी दिल्ली के नया बाजार में सुबह हुए इस धमाके में शख्स की मौत हो गई।
इस बीच दिल्ली में अचानक हुए धमाके के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तुरंत ही धमाके वाली जगह पर एंटी टेरर विंग और स्पेशल सेल की टीमें भेज दी गई। उन्होंने धमाके वाली जगह की जांच की।
बता दें कि दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में दिल्ली की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता। इस बीच गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है।
देखिए धमाके का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications