Rajesh Verma IAS : कौन हैं राजस्‍थान के आईएएस राजेश वर्मा जो होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव

Rajesh Verma IAS : राजस्‍थान के राजेश वर्मा होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव, ऐसा रहा सवाई माधोपुर से नई दिल्‍ली तक का सफर

नई दिल्‍ली, 19 अगस्‍त। राजस्‍थान के आईएएस बेटे राजेश वर्मा को केंद्र में बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। ये अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के रूप में सेवाएं देंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुरुवार को सीनियर आईएएस अधिकारी राजेश वर्मा को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के पद पर नियुक्‍त किया हैं।

कपिल देव त्रिपाठी की जगह लेंगे

कपिल देव त्रिपाठी की जगह लेंगे

बता दें कि राजस्‍थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले राजेश वर्मा ओडिशा कैडर के आईएएस हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्‍त करने वाले राजेश वर्मा वर्तमान में केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। अब ये अपने नए कार्यभार में कपिल देव त्रिपाठी की जगह लेंगे।

 जुलाई 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

जुलाई 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

उल्‍लेखनीय हैं कि साल 1987 बैच के आईएएस अफसर राजेश वर्मा जुलाई 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इससे पहले इन्‍होंने ओडिशा में कई अहम पदों पर सेवाएं दी, जिनमें जनवरी 2017 से दो साल तक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रधान सचिव के रूप में भी कार्य करना शामिल है।

 राष्‍ट्रपति भी मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली हैं

राष्‍ट्रपति भी मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली हैं

इसके अलावा ओडिशा कैडर में आईएएस राजेश वर्मा ने इस्पात और खान, स्कूल और जन शिक्षा, कृषि और ऊर्जा जैसे प्रमुख विभागों में भी काम किया। बता दें कि बीते दिनों राष्‍ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू भी मूलरूप से ओडिशा के जनजाति-बहुल जिले मयूरभंज की रहने वाली हैं।

कौन हैं आईएएस राजेश वर्मा

कौन हैं आईएएस राजेश वर्मा

राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में 1 सितंबर 1964 को जन्‍मे राजेश वर्मा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने बाद यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस बने। इन्‍हें ओडिशा में बतौर कलेक्‍टर साल 1993 ढेंकानाल जिले में प्रथम नियुक्ति मिली। दूसरी बार ये गंजाम जिला कलेक्‍टर बने। साल 1996 तक उन्होंने वहां के लोगों की सेवा की ओर विकास के कार्यों से आम लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। ओडिशा के सबसे पिछड़े जिलों में आम लोगों की समस्याओं को हल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+