दिल्ली चुनाव: जल्द 'आप' का पर्दाफाश करेंगी शाजिया इल्मी
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ रिश्तों में आई खटास के बाद शाजिया इल्मी ने पार्टी को छोड़ दिया। अब शाजिया भाजपा के साथ जुड़ सकती है। दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा उन्हें उनके ही पुराने साथी केजरीवाल के खिलाफ उतार सकती हैं। हलांकि शाजिया अभी भाजपा से जुड़ी नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि छोड़ा इंतजार कीजिए तस्वीर साफ हो जाएगी।

शाजिया ने भले ही अब तक भाजपा का हाथ न थामा हो, लेकिन उन्होंने ‘आप' पर हमले करना शुरु कर दिया है। शाजिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह जल्द ही आप को बेनकाब करेंगी। शाजिया इल्मी जल्द ही आम आदमी पार्टी के बारे में बड़ा खुलासा करने वाली है। शाजिया ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वो एक चुनावी रैली में आम आदमी पार्टी को बेनकाब करना चाहती है।
जिस तरह से शाजिया आप और केजरीवाल पर हमले की बात कर रही हैं उससे यहीं माना जा रहा है कि वो जल्द भाजपा का दामन थाम सकती है। भाजपा सांसद रमेश विधुड़ी ने भी कहा कि अगर वो हमारी पार्टी में आती है तो हम उनका स्वागत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications