लिफ्ट में फंसे राजनाथ सिंह, रेसक्यू कर निकालें गए बाहर
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की आज राजधानी दिल्ली की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में फंस गए। राजनाथ सिंह के साथ-साथ सीआरपीएफ के महानिदेशक, आईबी चीफ और गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी चंद मिनटों तक लिफ्ट में फंसे रहें। बाद में उन्हें रेसक्यू कर लिफ्ट से बाहर निकाला गया।

दरअसल राजनाथ सिंह अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां उन्हें कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दूसरी मंजिल पर जाना था। बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट की मदद ली, लेकिन लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच ही फंस गई। गृहमंत्री तकरीबन 5 मिनट तक लिफ्ट में ही फंसे रहे। बाद में उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने छत की तरफ से बाहर निकाला।
बाहर निकले के बाद राजनाथ सिंह ने अपने भाषण के दौरान भी इस घटना का जिक्र किया और कहा कि हम लोग लिफ्ट से जा रहे थे। पहले तो लिफ्ट चल ही नहीं रही थी, चली तो बीच में ही फंस गई। बाद में हमें रेसक्यू किया जाने लगा, हमें स्टूल पर चढ़ कर निकालना था।












Click it and Unblock the Notifications