कुतुब मीनार के बाहर हिंदू संगठन का प्रदर्शन, नाम बदलकर विष्णु स्तंभ करने की मांग

नई दिल्ली, 10 मई। पहले ताजमहल के नाम को बदलने की मांग उठी, उसके बाद अब दिल्ली में कुतुब मीनार के नाम को बदलने को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्य कुतुब मीनार के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग मांग कर रहे हैं कि कुतुब मीनार के नाम को बदला जाए। प्रदर्शन करने वाले लोगों की मांग है कि कुतुब मीनार के नाम को बदलकर विष्णु स्तंभ कर दिया जाए।

qutub

रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह ही कुतुब मीनार के बाहर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्य कुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का विरोध कर रहे थे, उनका कहना है कि कुतुब मीनार असल में विष्णु स्तंभ है। इसकी मीनार का निर्माण जैन और हिंदू मंदिरों को तोड़कर किया गया था। हालांकि जब हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई तो पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया और कुतुब मीनार की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया।

पुलिस ने कुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के चलते यूनाइटेड हिंदू फ्रंटके अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को गिऱफ्तार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों का मांग है कि सभी मुगलकालीन इमारतों और सड़कों का नाम बदल देना चाहिए। भारत एक सनातन भूमि है, यहां पर मुगलकालीन संस्कृति नहीं चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+