दिल्ली में फेर-बदल जारी, मोदी लहर में बहकर भाजपा में लौटे बल्ली
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच पार्टी बदलने का खेल चल रहा है। नेता पाला बदला-बदली का खेल खेल रहे हैं। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने साथियों और दूसरे दलों के नेताओं को मना कर अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार कमेटी समेत कई कमेटियों का गठन कर दिया। इन दोनों केबीच आम आदमी पार्टी अपनी जनाधार जुटाने में जुट गई है।

पाल बदलने की चल रही सियासत के तहत दिल्ली में बीजेपी के सिख चेहरा रहे हरशरण सिंह बल्ली एकबार फिर से बीजेपी से हाथ मिला लिया है। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बल्ली ने बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लेकिन अब चुनाव से पहले वो वापस भाजपा में लौट गए है।
मोदी लहर से प्रभवित होकर बल्ली वापस भाजपा लौटें है तो उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है। वहीं भाजपा ने जाने माने गायक शंकर साहनी सहित आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे अश्विनी उपाध्याय और आम आदमी से जुड़े तीन और नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया है। इन सब के साथ कांग्रेस के नेता दीपक तंवर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications