आप के मंत्री ने लगाई गुहार, कहा मुझे अरविंद केजरीवाल से बचाओ!
नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद से आम आदमी पार्टी में कई मनमुटाव सामने आए तो कई विवादों से पार्टी की छवि नुकसान पहुंचाया। अब ताजा विवाद सीएम केजरीवाल के कभी खास रहे असीम अहमद खान के बयान से पैदा हो गया है। दिल्ली सरकार में पूर्व खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री रहे असीम अहमद खान ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने केजरीवाल से खुद की उनकी जान को खतरा बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार केजरीवाल होंगे। असीम ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले उन्होंने अपनी हत्या की साजिश के बारे में उपराज्यपाल और गृह मंत्री को पत्र लिखकर अगाह किया था। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि अगर भविष्य में भी उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी केजरीवाल की होगी।
असीम अहमद ने कहा कि उनके पास बहुत से ऐसे सबूत हैं जिससे आप की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें गुंडों से जान की धमकी मिल रही है। हलांकि जानकार इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications