दिल्ली: चुनावी रैली में केजरीवाल पर पड़े अंडे और पत्थर
नयी दिल्ली। दिल्ली में चुनावी बिगुल बजने के बाद आम आदमी पार्टी ताबड़-तोड़ सभाएं कर रही हैं। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक रैलियां कर रही हैं। आज शाम उन्होंने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में रैली कि, लेकिन रैली में एक अज्ञात शख्स ने केजरीवाल पर अंडे और पत्थर फेंके। हलांकि इस घटना में केजरीवाल को कोई चोट नहीं आई।

रैली में जब केजरीवाल मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे तभी शख्स ने उनपर अंडा और पत्थर फेंक दिया। पार्टी के एक कार्यकर्ता के मुताबिक केजरीवाल सुल्तानपुर माजरा के जलेबी चौक पर अपनी तीसरी जनसभा कर रहे थे तभी शख्स ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद वो वहां से भाग गया।
आपको बता दें कि सुल्तानपुर माजरा में यह केजरीवाल पर दूसरा हमला हुआ है। इससे पहले उनपर तब हमला किया गया था जब वो लोकसभा चुनाव के दौरान अपने प्रत्याशी राखी बिड़लान के लिए प्रचार कर रहे थे तभी उन पर एक आटो चालक ने हमला किया था। इस तरह के हमले केजरीवाल पर कई हमले हुए हैं। कबी उपर कालिख पोती गई तो कभी थप्पड़ जड़ा गया।













Click it and Unblock the Notifications