'आप' के झाड़ू को मिली पहचान, आयोग से मिली मान्यता

broom
नयी दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 28 सीटों पर कब्जा करने वाले आम आदमी पार्टी के साथ नई उपलब्धि जुड़ गई है। पहली बार चुनाव लड़कर लोगों का समर्थन पाने वाली आप पार्टी को अब राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा मिल गया है। आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने राज्य स्तर की पार्टी की मान्यता दे दी है।

अब चुनाव चिह्न झाड़ू आप के लिए सुरक्षित हो गया है। चुनाव चिह्न सुरक्षित हो जाने से पार्टी के उम्मीदवार देश में कहीं भी इसी चुनाव चिह्न के साथ चुनाव मैदान में उतर सकेंगे। दिल्ली चुनाव में प्रदर्शन से अतिउत्साहित आम आदमी पार्टी को पार्टी का दर्जा मिलने से कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है।

चुनाव आयोग से मान्यता मिलने के बाद अगर दूसरे उम्मीदवार भी इस चुनाव निशान के लिए आवेदन करते हैं तो ऐसी स्थिति में आप के उम्मीदवार को ही तरजीह मिलेगी। चुनाव में तीन फीसदी सीटें हासिल करने अथवा तीन सीटें और कुल वैध मतों का छह फीसदी मत हासिल करने वाली पार्टी को चुनाव आयोग मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा देता है। आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 25 फीसदी से अधिक मत भी मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+