दिल्ली: चांदनी चौक में बस ने 5 को कुचला, 2 की मौत के बाद हार्ट अटैक से ड्राइवर मरा
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के चांदनी चौक में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू बस ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में ड्राइवर सहित तीन लोगों को मौत हो गई। ड्राइवर की मौत कैसे हुई यही सोच रहे हैं ना आप? पांच लोगों को कुचलने के बाद ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
तीन
लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस हादसे को तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। गोपाल राय ने तीन सदस्यों की टीम गठित की है जो मामले की जांच करेगी और वहीं घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए गये हैं।











Click it and Unblock the Notifications