GB रोड की सेक्स वर्करों को मिली नई पहचान
जिस्म का बाजार दिल्ली के चारों ओर फैले थे। बाद में इस कारोबार को एक जगह इकट्ठा कर दिया गया और जीबी रोड बन गया। जीबी रोड मतलब जिस्म के कारोबार का अड्डा। इसका पुरा नाम ग्रेस्टीस बेसीन रोड हैं। ऩई दिल्ली रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर की दुरी पर यह एरिया हैं। पहले ये धंधा चावड़ी बाजार में था बाद मे इसे शहर से बाहर कर दिया गया। आज का जीबी रोड उस समय के वर्लड सिटी से बाहर का इलाका था।
लेकिन अब जीबी रोड के सेक्स वर्कर का पता बदल गया है। जीबी रोड अब स्वामी श्रद्धानंद मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इनका पता बदल गया। ये काम चुनाव आयोग की ओर से कि या ग या है। इस बार लोकसभा चुनाव में कई सेक्स वर्करों ने आगे आकर मतदान किया था। दिल्ली के प्रमुख चुनाव अधिकारी विजय देव के मुताबिक, जीबी रोड का नाम बदले जाने से लोगों की सोच में भी परिवर्तन होने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि 1966 में भी जीबी रोड का नाम स्वामी श्रद्धानंद मार्ग कर दिया गया था, मगर इसे जीबी रोड के नाम से ही जाना जाता था। बीते लोकसभा चुनाव में पहली बार करीब 1500 सेक्स वर्करों ने मतदान किया।