DU Admission: कॉमन एडिशनल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी
नयी दिल्ली। देश की जानी-मानी यूनिवर्सिटी में शामिल दिल्ली विश्वविद्य़ालय में दाखिले का दौर बस शुरु ही होने वाला है। दाखिले से पहले डीयू ने प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए इसमें कई बदलाव किए हैं। अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं तो इन बदलावों के बारे में जरुर जानकारी हासिल कर लें।

दाखिले में आए कई बदलाव
- डीयू में अब ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
- नॉर्थ कैंपस के किसी भी कॉलेज में सेंट्रलाइज्ड एडमिशन ओएमआर फाॅर्म का नहीं मिलेगा।
- डीयू ने सिर्फ 8 कॉलेजों को ऑफलाइन सेंट्रलाइज्ड एडमिशन ओएमआर फाॅर्म बेचने और जमा करने के लिए अधिकृत किया है।
- डीयू ने कॉमन एडिशनल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किया है।
- गैप ईयर छात्र से भी बिना कारण जाने और बिना उसके कट ऑफ की वेटेज घटाए कॉलेज उसे दाखिला देगा।
- जारी कट ऑफ में प्रवेश होने के साथ-साथ कॉलेज इसे अपनी वेबसाइट पर अपडेट करेंगे।
- सभी कॉलेज अधिकतम 3 फीसदी तक छात्राओं को जारी कट ऑफ में छूट देंगे।












Click it and Unblock the Notifications