Delhi Today News 14 February: आज दिल्ली सरकार गठन की प्रक्रिया हो सकती है शुरू, जानें क्या-क्या खास है?
Delhi Today News: अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहां की खबरों पर नजर रखते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा आज, शुक्रवार (14 फरवरी को) पूरा हो गया। पीएम मोदी अमेरिका से नई दिल्ली रवाना हो चुके हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज दिल्ली की नई सरकार का गठन हो सकता है। साथ ही मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलने की योजना और MCD में बड़े बदलाव भी देखते को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर...
1. दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू
दिल्ली में भाजपा ने बंपर जीत के बावजूद अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, सरकार गठन की तैयारी जारी है और पीएम मोदी के विदेश से लौटने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

2. 20 फरवरी से पहले होगा शपथ ग्रहण
दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, 16 फरवरी को भाजपा विधायकों की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। इसके बाद 20 फरवरी से पहले शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है।
3. क्या बदल जाएगा मोहल्ला क्लिनिक का नाम?
दिल्ली में भाजपा सरकार मोहल्ला क्लिनिक्स का नया रूप देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इन्हें 'आरोग्य मंदिर' नाम दिया जा सकता है। इसके अलावा, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना की भी समीक्षा की जाएगी।
4. नए लोगों को मिल सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित 51 लाख नए लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाने की योजना बन रही है। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
5. दिल्ली में हार के बाद पंजाब में AAP सरकार अलर्ट
दिल्ली में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अब पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई है। पंजाब सरकार ने EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को साधने के लिए नई योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है।
6. दिल्ली नगर निगम (MCD) में होंगे बड़े बदलाव
दिल्ली में सरकार बनने के बाद MCD में कई बड़े पदों को खत्म करने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि 127 पदों को समाप्त किया जाएगा। इनमें
- -शिक्षा विभाग के 55 पद
- -आयुष्मान विभाग के 23 पद शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications