दिल्ली पर मंडराया जल संकट का खतरा, टेंशन में केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली में पानी की किल्लत शुरु हो गई है। दिल्ली में रहने वालों पर जल संकट का खतरा मंडराने लगा है। पानी की इस समस्या ने आम आदमी पार्टी की सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल यमुना का जलस्तर घट गया है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक यमुना नदी के जल स्तर में करीब 50 फीसदी की गिरावट आ गई है।

watewr crisis

इस घटे हुए जलस्तर की वजह से दिल्ली में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। पानी की सप्लाई कम होने की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। यमुना पौंड का स्तर 670 फीट रह गया है, क्योंकि दिल्ली को हरियाणा से सिर्फ 180 क्यूसेक पानी मिला। जिसकी वजह से सप्लाई के पानी में 100 एमजीडी की कमी आई है।

जल बोर्ड के मुताबिक अगले 2-3 दिन तक लगभग इसी तरह के हालात बने रहने की आशंका है। पानी की इस किल्लत की वजह से दिल्ली के लुटियन जोन, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली के साथ ही वेस्ट और साउथ दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+