'रूह कंपाने वाला मामला', दिल्ली के आफताब ने GF के किए 35 टुकड़े, Swati maliwal ने क्या कहा ?
देश की राजधानी दिल्ली में लड़की की हत्या का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिव इन पार्टनर ने लड़की की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर दिए। युवक अपनी लिव इन पार्टनर के शरीर के टुकड़े 18 दिन तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा। इस घटना ने दिल्ली सहित पूरे देश को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

'समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं'
स्वाति मालीवाल ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, ''एक रूह कंपाने वाले मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने जान से मार दिया और उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। उसके शव के टुकड़ों को शहर के अलग अलग इलाक़ों में फेंका। समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है, दरिंदे को कड़ी सजा हो।''

छह महीने पुरानी है घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, घटना छह महीने पुरानी है। महरौली पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतका का नाम श्रद्धा है। वह मुंबई के मलाड इलाके में रहती थी। आरोपी उसका लिव इन पार्टनर है, जिसका नाम आफताब है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के अलग अलग इलाकों में फेंक शरीर के टुकड़े
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने शव के 35 टुकड़े किए। इन टुकड़ों को 18 दिन तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा। पुलिस की फोरेंसिक टीम शव के टुकड़ों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बता दें, श्रद्धा के पिता ने 8 नवंबर को अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा ने आफताब पर शादी का दबाव डाला तो उसने हत्या की साजिश रची। आफताब ने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने शव के टुकड़े किए और जंगलों में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications