स्कूल नहीं जाने के लिए 14 साल के छात्र ने रच डाली साजिश, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित समर फील्ड्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जीके-1 में स्थित इस स्कूल को मिली बम की धमकी के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उसने इस मामले में 14 साल के बच्चे से पूछताछकी है। दरअसल बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता था, इसीलिए उसने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकीभरा ईमेल भेज दिया।

school threat

दो और स्कूलों का नाम जोड़ा

यह धमकी फर्जी नहीं लगे इसके लिए छात्र ने दो और स्कूलों का नाम इमेल में भेजा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक 14 वर्षीय छात्र द्वारा स्कूल न जाने के लिए रची गई एक झूठी कहानी थी की पुलिस पड़ताल कर रही है।

बता दें कि ग्रेटर कैलाश-1 के कैलाश कॉलोनी में स्थित स्कूल को शुक्रवार को धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद स्कूल परिसर को तुरंत खाली करा दिया गया था।

10 मिनट में खाली हो गया स्कूल

स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी अग्रवाल ने बताया कि हमें देर रात एक ईमेल मिला, जिसे शुक्रवार की सुबह देखा गया और इसकी पड़ताल शुरू हो गई। एसओपी के अनुसार, हमने ईमेल मिलने के 10 मिनट के भीतर छात्रों को बाहर निकाल लिया।

2 मई को 131 स्कूलों को मिली थी धमकी

इससे पहले 2 मई को दिल्ली के कुल 131 स्कूलों को इसी तरह की धमकी भरे ईमेल मिले थे। ईमेल में 'स्वरईम' शब्द था, जो इस्लामिक स्टेट द्वारा 2014 से इस्लामी प्रचार प्रसार के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अरबी शब्द है। हालांकि बाद में यह यह धमकी फर्जी निकली थी।

गृह मंत्रालय ने इन घटनाओं के बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया थी, जिसमे कहा गया था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह मेल फर्जी प्रतीत होता है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कदम उठा रही हैं।

भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी इस तरह की घटनाओं की जांच कर रहे हैं। स्कूल अधिकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+